मनोरंजन

फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को फिल्मों में किया था इंट्रोड्यूस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को फिल्मों में किया था इंट्रोड्यूस

दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. कुकू कोहली ने अजय देवगन को फिल्मों में लॉन्च किया था. कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था. उनका मुबंई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया. अशोक पंडित ने उनके निधन की जानकारी दी है. अशोक पंडित ने बताया कुकू की मौत का कारण

हिंदुस्तान टाइम्स से उनके दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा, 'कुकू को कोई बीमारी नहीं थी. उन्हें हार्ट अटैक आय था. उससे पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे.

कुकू IFTDA (इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन) के जनरल सेक्रेटरी भी थे.' कुकू कोहली पॉपुलर एक्ट्रेस 'अरुणा ईरानी' के पति हैं. अपनी पहली पत्नी रीटा कोहली से भी उनके दो बच्चे हैं, पूजा और करिश्मा. पूजा कोहला प्रोड्यूसर हैं.

वहीं करिश्मा ने 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. उन्होंने 2022 में 'द फ़ेम गेम' सीरीज को को-डायरेक्ट किया. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी.

ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी 'टॉक्सिक'? 2026 की इन 8 फिल्मों को चटाएगी धूल!

कुकू कोहली की पहली फिल्म कुकू कोहली के करियर की बात करें तो डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' है. इस फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म में मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप जैसे स्टार्स थे.

इसके बाद उसी साल उन्होंने 'कोहराम' बनाई. 1994 में उन्होंने फिल्म 'सुहाग' को डायरेक्ट किया. इस फिल्म में भी अजय देवगन नजर आए थे. अजय के अलावा इसमें अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा जैसे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।