फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोनी मराठी के कोण होणार करोडपती के आने वाले एपिसोड में यामी गौतम और आदिनाथ कोठारे अपनी नई फिल्म नयी नवेली के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे.
खेल के साथ दिलचस्प बातचीत का सिलसिला भी चलेगा, जिसमें यामी बताएंगी कि माधुरी की फिल्मों ने प्यार को लेकर उनके सपनों को कैसे आकार दिया.
इसी दौरान वह अपने पति और फिल्मकार आदित्य धर के बारे में एक मज़ेदार बात साझा करेंगी पर्दे पर ड्रामे से भरपूर कहानियां रचने वाले आदित्य असल ज़िंदगी में बिल्कुल नॉन-ड्रामैटिक हैं.
माधुरी की फिल्मों से सीखा प्यार का मतलब
माधुरी की फिल्मों में दिखाई गई प्रेम कहानियों को याद करते हुए यामी कहती हैं, आपकी फिल्में देखकर हमें लगता था कि प्रेम कहानी हो तो ऐसी हो.
हर लड़की ऐसे ही किसी लम्हे का सपना देखती है, जिसमें मन ही मन लगे पलट, पलट. लेकिन असल ज़िंदगी में आदित्य और मुझमें एक बात एक जैसी है. हम दोनों ही बहुत कम खुलने वाले और बिल्कुल नॉन-ड्रामैटिक लोग हैं.
इसके बाद बातचीत यामी और आदित्य की अपनी प्रेम कहानी की ओर मुड़ती है. यामी बताती हैं कि उनकी पहली मुलाकात उरी के सेट पर हुई थी.
आदित्य फिल्म का निर्देशन कर रहे थे और यामी उसमें अभिनय कर रही थीं.
शूटिंग के दौरान दोनों के बीच ज़्यादा बातचीत नहीं हुई, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें आदित्य को बेहतर ढंग से जानने का मौका मिला.
साथ में दिए गए इंटरव्यू में उनके जवाब सुनकर यामी को एहसास हुआ कि ज़िंदगी और परिवार को लेकर दोनों की सोच काफी मिलती है.
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
आदित्य की ये बातें आईं पसंद
यामी बताती हैं, हमारी पहली मुलाकात उरी के सेट पर हुई थी. शूटिंग के दौरान हमारी ज़्यादा बातचीत नहीं हुई.
लेकिन प्र
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर फिल्मों में ड्रामा और असल जिंदगी में शांत आदित्य धर और यामी गौतम के लव स्टोरी पर आधारित है। वे सोनी मराठी के कार्यक्रम में अपनी नई फिल्म ‘नयी नवेली’ के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के साथ हॉट सीट पर बैठकर बातचीत करेंगे। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शकों को सेलिब्रिटी के निजी जीवन और पेशेवर काम के बीच के संतुलन को दिखाता है। इससे आम जनता को प्रेरणा मिलेगी कि प्यार और करियर दोनों को कैसे संतुलित किया जा सकता है, और फिल्म उद्योग के पीछे की वास्तविक कहानियों से जुड़ाव बढ़ेगा।