फिरोजाबाद में लेखपाल को हंसिया लेकर दौड़ाया:फिरोजाबाद में चकरोड की पैमाइश करने गई टीम पर हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में चकरोड की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम से हाथापाई की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने लेखपाल को हंसिया और दराती लेकर दौड़ाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देता दिख रहा है।
यह वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप मच गया। यह मामला कमालपुर निवासी ममता देवी की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने 16 सितंबर को तहसील जसराना में एक आवेदन दिया था। इसमें भूमि संख्या 122 के सामने वाले चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी।
ममता देवी ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने चकरोड पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे खेतों तक ट्रैक्टर और दूसरे कृषि वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी पर असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम चकरोड की पैमाइश करने मौके पर पहुंची। आरोप है कि जैसे ही पैमाइश शुरू हुई, कुछ दबंगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान बात बढ़ गई और राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट की गई। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि विवादित जमीन और रास्ते को लेकर दबंगों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते चकरोड पर कब्जा कर रास्ता बंद किया गया है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार भूमि संख्या 122 के सामने स्थित चकरोड की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाया जाए।
ताकि रास्ता आम लोगों और किसानों के लिए खुल सके। साथ ही, राजस्व टीम के साथ अभद्रता और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस घटना से यह सिखना चाहिए कि किसी भी विवाद को हिंसा से नहीं, बल्कि संवाद और कानूनी मार्ग से सुलझाना चाहिए। जब भी असहमति हो, तो शांतिपूर्ण चर्चा, मध्यस्थता या अदालत की सहायता लें। समाज में सहनशीलता और सह-निर्णय की भावना को बढ़ावा दें, ताकि ऐसे दुखद वीडियो फिर न दिखें। पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए, हम सभी को मिलकर एक सुरक्षित, समावेशी समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए।