अपराध

8 फीट लंबा घायल सांप लेकर अस्पताल पहुंचे स्नेक कैचर:सांप देख दंग हुए डॉक्टर, ड्रेसिंग की, दाल मील से पकड़ाया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
8 फीट लंबा घायल सांप लेकर अस्पताल पहुंचे स्नेक कैचर:सांप देख दंग हुए डॉक्टर, ड्रेसिंग की, दाल मील से पकड़ाया था

सागर में मंगलवार को स्नेक कैचर 8 फीट लंबा सांप लेकर पशु चिकित्सालय पहुंच गए। जहां मौजूद स्टाफ ने सांप देखा तो वे दंग रह गए। स्नेक कैचर ने सांप के घायल होने और इलाज करने की बात कही। इस पर डॉक्टर ने सांप की ड्रेसिंग की। यह पहला मौका था जब कोई सांप का इलाज कराने पशु अस्पताल पहुंचा था। दरअसल, मंगलवार सुबह मोतीनगर इलाके में स्थित दाल मिल में सांप था। मजदूर मिल पर बोरियां उठाने का काम कर रहे थे। बोरियों के बीच सांप दिख मजदूर घबरा गए। उन्होंने तत्काल स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। गेहूं की बोरियों को हटाया गया। जिसके बाद रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। सांप को देखा तो वह घायल अवस्था में था। उससे शरीर पर चोट लगी थी। यह देख स्नेक कैचर सांप को बोरी में रखकर पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूद स्टाफ से घायल सांप का इलाज करने का बोला। यह सुन स्टाफ दंग रह गया। क्योंकि अस्पताल में स्नेक विशेषज्ञ नहीं थे। ऐसे में डॉक्टर ने सुरक्षित तरीके से सांप को दवा लगाई और ड्रेसिंग की। इलाज कराकर सांप को जंगल में छोड़ा स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि मिल से सांप का रेस्क्यू कर पकड़ा था। वह घायल था। पशु अस्पताल लेकर जाकर इलाज कराया है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। इलाज के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है, जो करीब 8 फीट लंबा था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।