विदेश

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना आतंकी हमला थी, UAE ने की पुष्टि

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना आतंकी हमला थी, UAE ने की पुष्टि

फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय पायलट पर हुए हमले को संयुक्त अरब अमीरात ने आतंकी घटना करार दिया है.

UAE के संघीय अभियोजक के अनुसार, फ्लाइट FZ1073 के को पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन पर क्रैश एक्स से हमला किया है. विमान के कंट्रोल पर कब्जा करने की कोशिश की.

घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया.

कॉकपिट में भारतीय पायलट पर हुआ हमला UAE के अभियोजक जनरल हमद सैफ अल-शम्सी ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि को-पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन पर हमला किया.

इसके लिए उसने विमान में आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाली क्रैश एक्स का इस्तेमाल किया और विमान के फ्लाइट कंट्रोल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की. यह घटना बुधवार को फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में हुई थी.

विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था. घटना के दौरान विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे.

रिपोर्टों के अनुसार, हमले के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर जाने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई.

यात्रियों और क्रू ने को-पायलट को दबोचा हमले के दौरान विमान के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल हो गए. इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की.

इसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने को-पायलट को काबू में किया.

विमान में मौजूद रिजर्व पायलटों ने इसके बाद विमान की कमान संभाली और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा. घटना के बाद को-पायलट को हिरासत में लिया गया.

ओमान का नागरिक बताया गया को-पायलट अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी के रूप में हुई है.

हालांकि, UAE के अभियोजक के आधिकारिक बयान में उसकी पहचान सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है.

कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसे पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था और उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताएं थीं.

हालांकि, इन दावों की अलग-अलग स्तर पर जांच जारी है और इस मामले में UAE की आधिकारिक जांच के अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं.

मकसद और संभावित कनेक्शन की जांच जारी UAE अभियोजक के अनुसार, जांच एजेंसियां घटना की पूरी परिस्थितियों, हमले के मकसद और किसी संभावित कनेक्शन का पता लगा रही हैं.

इसके साथ ही तकनीकी जांच के अलावा भौतिक और डिजिटल सबूतों का भी विश्लेषण किया जा रहा है.

अधिकारियों ने कहा है कि आवश्यक कानूनी और जांच प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मामले के अंतिम निष्कर्ष जारी किए जाएंगे. फ्लाईदुबई ने भी कहा है कि घटना की परिस्थितियों की जांच अभी जारी है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।