राज्य

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में उस समय हड़कंप का माहौल बन गया, जब एक यात्री के पावर बैंक में उड़ान के दौरान अचानक से आग लग गई.

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पैसेंजर आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं.

स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है.

घटना के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी.

उड़ान के दौरान यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलता देखा गया. केबिन के क्रू मेंबर ने तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया. फायर सेफ्टी के उपकरण से आग पर काबू पाया गया.

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की शमशाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान यात्री के पावर बैंक में लगी थी आग.

फ्लाइट के अंदर मची चीख-पुकार का वीडियो आया सामने! #EmergencyLanding #IndigoFlight #Powerbank #ABPNews https://t.co/6dK9Me4oQX

ABP News (@ABPNews) October 11, 2026

इंडिगो ने अपने बयान में कहा, '11 अक्टूबर 2026 को संचालित फ्लाइट 6ई-6115 को एक यात्री के व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट किया गया.

फ्लाइट को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चेन्नई जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है.'

एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है.

ऐसे मामलों में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती स

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।