फ्लॉप से भरा पड़ा है 28 अगस्त, बॉलीवुड को नहीं मिली 1 भी हिट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े स्टार का हुआ बुरा हाल

बॉलीवुड कैलेंडर में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस के लिए बुरे सपने जैसी साबित होती हैं. बॉलीवुड के इतिहास में 28 अगस्त एक ऐसी तारीख रही है, जिस दिन बड़े स्टार्स की फिल्में फ्लॉप हो गई हैं.
जब सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी और अरबाज खान जैसे मशहूर एक्टर्स की फिल्में जिनका बेसब्री से इंतजार था, 28 अगस्त को थिएटर में आईं तो दर्शकों ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया. 'फैंटम' से लेकर 'जुल्म-ओ-सितम', 'किसान' और 'डैडी कूल' तक इस तारीख को रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा प्रदर्शन किया.
📡 स्रोत: NewsData.io