व्यापार

Flight टिकट बुक करते ही सस्ता हुआ किराया? MakeMyTrip लौटाएगा पैसे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Flight टिकट बुक करते ही सस्ता हुआ किराया? MakeMyTrip लौटाएगा पैसे

अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करने के बाद इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं कुछ दिनों बाद उसी फ्लाइट का किराया कम न हो जाए, तो अब MakeMyTrip का नया फीचर आपके काम आ सकता है.

कंपनी ने यात्रियों के लिए Price Drop Protection नाम से एक नई ऐड-ऑन सुविधा शुरू की है.

इसके तहत अगर आपके टिकट बुक करने के बाद उसी फ्लाइट का किराया कम हो जाता है, तो नियम और तय शर्तों के मुताबिक किराए के अंतर की रकम वापस मिल सकती है.

दरअसल, यह सुविधा घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट बुकिंग के लिए मौजूद है.

इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा वन-वे और राउंड-ट्रिप बुकिंग में भी लिया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए टिकट बुक करते समय आपको अलग से चार्ज देना होगा.

ऐसे में आइए जानते हैं यह सुविधा कैसे काम करता है और आपको कितना रिफंड मिल सकता है.

कैसे काम करेगा Price Drop Protection?

उदाहरण के तौर पर अगर आपने 9,000 रुपये में घरेलू फ्लाइट टिकट बुक किया और इसके साथ Price Drop Protection भी लिया है.

लेकिन बाद में उसी बुकिंग के लिए पात्र किराया घटकर 7,000 रुपए हो जाता है, तो ऐसे में किराए में 2,000 रुपए की कमी हुई. तय नियमों के तहत आपको 2,000 रुपये तक का रिफंड मिल सकता है.

घरेलू फ्लाइट के लिए अधिकतम रिफंड 2,500 रुपये प्रति यात्री है.

इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अधिकतम रिफंड 3,000 रुपये प्रति यात्री है.

यह सुरक्षा टिकट बुक करने के समय से लेकर फ्लाइट के निर्धारित समय से 6 घंटे पहले तक लागू रहती है.

वहीं, पात्र होने पर सफर पूरी करने के बाद 30 दिनों के भीतर रिफंड का दावा किया जा सकता है.

कितना देना होगा चार्ज?

Price Drop Protection मुफ्त सुविधा नहीं है.

इसे टिकट बुक करते समय ऐड-ऑन के तौर पर लेना होगा.

यानी इस सुविधा को लेने के लिए आपको टिकट की कीमत के अलावा एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा. इसकी शुरुआती कीमत घरेलू फ्लाइट और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अलग-अलग है.

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।