मनोरंजन

फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज 9 अक्टूबर से, रिकॉर्ड संख्या में सेलर्स लेंगे हिस्सा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज 9 अक्टूबर से, रिकॉर्ड संख्या में सेलर्स लेंगे हिस्सा

फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज 9 अक्टूबर से, रिकॉर्ड संख्या में सेलर्स लेंगे हिस्सा मेरठ । भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) 2026 का 13वां संस्करण 9 अक्टूबर से शुरू होगा। प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगी।

इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में सेलर्स भाग ले रहे हैं और ग्राहकों को एआई-पावर्ड शॉपिंग अनुभव के साथ बड़ा फेस्टिव कलेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि 13 वर्षों में डिजिटल कॉमर्स ने बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर का रूप ले लिया है। बिग बिलियन डेज से 500 मिलियन रजिस्टर्ड ग्राहक और 1.4 मिलियन सेलर जुड़े हैं।

इस फेस्टिव सीजन फ्लिपकार्ट ने करीब 75 हजार लोगों को औपचारिक वर्कफोर्स में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि टीबीबीडी केवल फ्लिपकार्ट की कहानी नहीं, बल्कि भारत के बदलते डिजिटल कॉमर्स की कहानी है। टीबीबीडी 2026 में विभिन्न श्रेणियों में करीब 15 करोड़ प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। मोबाइल, बड़े अप्लायंसेज, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर सहित कई श्रेणियों में नए लॉन्च पेश किए जाएंगे।

फैशन में 1,200 से अधिक ट्रेंड उपलब्ध होंगे। पिछले वर्ष की तुलना में ट्रांजैक्शन करने वाले सेलर्स की संख्या 60 प्रतिशत अधिक रहने की उम्मीद है। एमएसएमई, छोटे सेलर्स, कारीगरों और बुनकरों के 2.5 करोड़ से अधिक उत्पादों को एकार्ट के फुलफिलमेंट सेंटरों में पहले से तैयार रखा गया है। फ्लिपकार्ट मिनट्स ने भी साल-दर-साल चार गुना वृद्धि दर्ज की है और अब 150 से अधिक शहरों तथा 9,000 से ज्यादा पिनकोड में सेवाएं दे रहा है।

करीब 1,200 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर के माध्यम से 1,400 से अधिक श्रेणियों में 77 हजार से ज्यादा उत्पाद मिनटों में डिलीवरी के लिए उपलब्ध होंगे। पटना, जयपुर, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी और सलेम जैसे टियर-2 प्लस शहर क्विक कॉमर्स के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं। फेस्टिव सीजन से पहले एकार्ट ने 14 मिलियन क्यूबिक फीट वेयरहाउसिंग स्पेस बढ़ाया है, जिससे स्टोरेज क्षमता में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

900 से अधिक नए डिलीवरी हब शुरू किए गए हैं, जिनसे 750 से अधिक नए पिनकोड तक सेवाएं पहुंचेंगी। इनमें लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के क्षेत्र भी शामिल हैं। इससे अधिक स्थानों पर सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी संभव होगी। फेस्टिव सीजन के दौरान 2.5 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, जबकि 75 हजार से अधिक लोग पहली बार वर्कफोर्स में शामिल हो रहे हैं।

फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। विशमास्टर्स को लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट कवर और मेडिक्लेम सहित विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।