व्यापार

Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?

फूड डिलीवरी एप के बारे में जब भी बात होती है, सबसे पहला नाम हमेशा जोमैटो और ्विगी का ही लिया जाता है. ये दोनों एप्स कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं.

लेकिन अब जल्दी ही इन दोनों एप्स को कड़ी टक्कर देने के लिए एक और बड़ी कंपनी फूड डिलीवरी के बिजनेस में हाथ डालने वाली है. ये कंपनी कोई और नहीं बल्कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट है.

दरअसल फ्लिकपार्ट अब फूड डिलीवरी के बिजनेस में भी उतरने की तैयारी कर रही है.

कंपनी अपनी नई सर्विस 'ईट-इन बाय मिनट' के जरिए जोमैटो और स्विगी को कड़ी टक्कर देगी.

इस शहर से होगी शुरुआत दरअसल फ्लिपकार्ट के जरिए इस सर्विस को शुरू करने के लिए शहर भी चुन लिया गया है. खबरों की मानें को इस सर्विस की शुरुआत बेंगलुरु से होने जा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर 2026 के आखिर तक इसे आम ग्राहकों के लिए शुरू कर सकती है. इस सर्विस के जरिए ग्राहक फ्लिपकार्ट एप पर ही खाना ऑर्डर कर सकेंगे.

कंपनी को उम्मीद है कि उसके मौजूदा ग्राहक और डिलीवरी नेटवर्क इस कारोबार को बढ़ाने में मदद करेंगे.

कैसे काम करेगी नई सर्विस?

फ्लिपकार्ट फिलहाल बेंगलुरु स्थित अपने मुख्यालय में इस सर्विस का ट्रायल कर रही है. शुरुआत में इसका इस्तेमाल कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं.

ट्रायल के दौरान इसमें 8 हजार कर्मचारी शामिल रहेंगे. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट की एप में फूड डिलीवरी के लिए अलग सेक्शन दिया जाएगा. जिसके जरिए ऑर्डर किया जा सकेगा.

तो वहीं कंपनी अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क ई-कार्ट की मदद से भी डिलीवरी की व्यवस्था करने पर काम कर रही है.

इस सर्विस पर ऐसे रेस्टोरेंट भी उपलब्ध होंगे जो सरकार के समर्थन वाले ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से जुड़े हैं.

इसके अलावा फ्लिपकार्ट के साथ सीधे जुड़ने वाले रेस्टोरेंट भी शामिल होंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की योजना 2026 के आखिर तक इसे पांच से छह शहरों में फैलाने की है.

कितने कमीशन पर काम करेगा फ्लिपकार्ट?

फ्लिपकार्ट की नई सर्विस की सबसे बड़ी खासियत इसका कम कमीश

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।