F&O ट्रेडिंग में 10 में से करीब 9 ट्रेडर्स को हुआ नुकसान, FY26 में डूबे 91685 करोड़ रुपये; SEBI स्टडी में खुलासा

SEBI की FY26 स्टडी में F&O ट्रेडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. FY26 में 87.7 फीसदी इंडिविजुअल F&O ट्रेडर्स को नुकसान हुआ और कुल नुकसान 91,685 करोड़ रुपये रहा.
एक्टिव ट्रेडर्स की संख्या 18 फीसदी घटकर 87.5 लाख रह गई, लेकिन प्रति ट्रेडर औसत नुकसान 1.17 लाख रुपये पहुंच गया. स्टडी के मुताबिक, कुल नुकसान में ऑप्शंस की हिस्सेदारी 92 फीसदी रही.
📡 स्रोत: NewsData.io