देश

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

बिहार में एसआईआर के दौरान चुनाव आयोग की तरफ से फॉर्म 6 में बदलाव करने के दावों पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता टीएमसी सांसद डोला सेन की तरफ से पेश वकील डॉ.

मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि यह मामला चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ा है. इसमें 'फॉर्म 6' के साथ छेड़छाड़ करना और चुनाव आयोग का एक प्रेस नोट शामिल है.

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी.

मोहना की पीठ से गुरुस्वामी ने कहा कि प्रेस नोट में कहा गया है कि कोर्ट ने ऐसी छेड़छाड़ को अधिकृत किया है.

डोला सेन ने नई याचिका में कहा कि बिहार में SIR के दौरान, सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बिना ही 'फॉर्म 6' में बदलाव कर दिए गए थे.

इसपर CJI सूर्यकांत ने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे.

हम नोटिस जारी कर रहे हैं.

गुरुस्वामी ने कहा कि चुनाव आयोग के जवाब में हमारे लगाए गए कई आरोपों को स्वीकार किया गया है. मैं आपको दिखाती हूं. आयोग फॉर्म के साथ की गई छेड़छाड़ को ही सही ठहरा रहा है.

चुनाव आयोग के वकील ने क्या कहा?

वहीं चुनाव आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि यह बयानबाजी किसी और मकसद से की जा रही है. इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

इसपर CJI ने कहा कि जवाब दाखिल करना है, क्या आपको 10 दिन का समय चाहिए?

अब 17 नवंबर को होगी सुनवाई

बता दें कि एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे समेत 13 नेताओं ने याचिका दाखिल की है. इसपर आज सुनवाई हुई.

इस दौरान याचिकाकर्ता ने चुनाव आयोग के हलफनामे का जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिनों का समय मांगा.

अब 17 नवंबर को इस मामले में सुनवाई हो सकती है.

चुनाव आयोग ने मुख्यतौर पर कहा है कि SIR के सभी आदेश सर्वसम्मति से पारित किए गए थे.

फाइल पर CEC या चुनाव आयुक्तों की ओर से की गई टिप्पणी या सुझाव को आयोग का अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता है.

आयोग ने कहा कि फॉर्म-6

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।