व्यापार

फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?

भारत और फ्रांस में रहने के खर्च की तुलना करें, तो दोनों देशों के बीच काफी अंतर नजर आता है.

भारत में जहां दूध करीब 65 रुपए लीटर मिल रहा है, वहीं फ्रांस में इसकी कीमत करीब 158 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाती है. पेट्रोल की कीमतों में भी बड़ा अंतर है.

भारत में पेट्रोल करीब 100 रुपए लीटर पर है, जबकि फ्रांस में इसकी कीमत 200 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा है.

ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आते हैं कि आखिर भारत में महंगाई ज्यादा है या फिर फ्रांस में. कहां पर रहना जेब पर भारी पड़ रहा है.

आइए यहां भारत और फ्रांस के रोज के खर्चों की तुलना करते हैं और समझते हैं कि कौन सा देश रहने के लिए ज्यादा महंगा है.

दूध का कितना आता है खर्च?

रोज की चीजों के दाम देखें तो फ्रांस में कई खर्च भारत के मुकाबले काफी ज्यादा हैं.

अक्टूबर 2026 के एक ऑनलाइन कॉस्ट-ऑफ-लिविंग कंपैरिजन के मुताबिक, फ्रांस में एक लीटर दूध की कीमत करीब 158 रुपए है, जबकि भारत में यह करीब 68 रुपए बताई गई है.

यानी फ्रांस में दूध के लिए दोगुने से भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

रेस्त्रां का क्या है चार्ज?

इसी तरह, बाहर खाना खाने का खर्च भी फ्रांस में ज्यादा है.

बिजनेस एरिया में एक आदमी के लिए ड्रिंक के साथ नॉर्मल लंच की कीमत करीब 2,074 रुपए है. भारत में इसी तरह के लंच का खर्च करीब 436 रुपए है. मतलब फ्रांस में खाना भी महंगा है.

कहां महंगा है किराया?

घर का किराया भी बजट पर बड़ा असर डालता है.

फ्रांस में सामान्य इलाके में 45 वर्ग मीटर के सुसज्जित स्टूडियो अपार्टमेंट का मासिक किराया करीब 88,825 रुपए है. भारत में इसी श्रेणी के घर का किराया करीब 17,532 रुपए है.

बिजली, गैस जैसे बिल भी फ्रांस में ज्यादा हो सकते हैं.

पेट्रोल का कितना है भाव?

पेट्रोल की कीमतों में भी दोनों देशों के बीच बड़ा अंतर है.

अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस में पेट्रोल की औसत कीमत कर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।