राजनीति

फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.

जोसेफ विजय ने धरापुरम में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार के कामकाज और 2026 के विधानसभा चुनाव के जनादेश का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को अब भी लगता है कि सत्ता उनके हाथ में है और उनका परिवार ही राज्य की राजनीति को नियंत्रित करता है.

विजय ने कहा कि उनकी राजनीति राजशाही जैसी नहीं है और उनकी सरकार लोगों की सेवा करने के लिए काम कर रही है.

विजय ने कहा कि 2026 के चुनाव में तमिलगा वेट्री कझगम यानी TVK को जनता ने मौका दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए काम करेगी.

धरापुरम उपचुनाव को लेकर विजय ने अपनी सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद चुनाव के दौरान किए गए वादों को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है. उन्होंने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने की बात कही.

विजय के मुताबिक, उनकी सरकार का लक्ष्य ऐसा प्रशासन देना है जहां लोगों को सरकारी काम के लिए रिश्वत न देनी पड़े.

Dharapuram, Tamil Nadu: On the Dharapuram by-election, Chief Minister C.

Joseph Vijay says, "Within a short period of forming the Tamilaga Vettri Kazhagam government, we have been gradually fulfilling the promises we made to the people across the state.

From the very day our pic.twitter.com/Bn3qjFSUNd

ANI (@ANI) September 30, 2026

717 TASMAC दुकानें बंद करने का फैसला

विजय सरकार ने मई 2026 में स्कूलों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बस स्टैंड के पास चल रही 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था.

सरकार के मुताबिक, 500 मीटर के दायरे में आने वाली इन दुकानों को बंद करने का फैसला सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नीति का हिस्सा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के हालिया कार्यक्रम में उनके कथन पर आधारित है, जहाँ उन्होंने सरकार के कामकाज, 2026 चुनाव और सत्ता के प्रति गलत धारणाओं पर चर्चा की। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की राजनीतिक दिशा और चुनावी रणनीति को उजागर करता है, जिससे जनता को स्पष्टता मिलती है कि सरकार किस प्रकार शासन कर रही है। इसके प्रभाव से आम जनता को यह समझने में मदद मिलेगी कि सरकार की नीतियाँ, जैसे फ्री बिजली और अन्य सामाजिक योजनाएँ, उनके जीवन पर कैसे असर डालेंगी और चुनावी निर्णयों को

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।