FSSAI Action: नेस्ले, पेप्सीको और कोका-कोला पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापनों पर थमाए 150 से ज्यादा नोटिस

FSSAI Action: FSSAI ने खाद्य कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबलिंग नियमों के कथित उल्लंघन पर 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं.
नोटिस पाने वाली कंपनियों में Nestle India, PepsiCo और Coca-Cola India समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. FSSAI ने Amazon और Flipkart समेत ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नोटिस दिए हैं.
KFC, McDonald's, Pizza Hut, Domino's और Costa Coffee जैसे फूड सर्विस ब्रांड भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं. रेगुलेटर ने कई उत्पाद जब्त किए और Domino's के पांच लाइसेंस निलंबित किए हैं. Amazon के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi