FTA का लाभ देश के हर छोटे-बड़े उद्यमियों और MSME तक पहुंचे: पीयूष गोयल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 03, नई दिल्ली: एफटीए यानी मुक्त व्यापार समझौतों का अधिकतम लाभ भारतीय निर्यातकों तक पहुंचाने के लिए आज नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को वैश्विक व्यापार में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि एफटीए के जरिए खुले नए बाजारों का लाभ देश के हर जिले के छोटे-बड़े उद्यमियों और एमएसएमई तक पहुंचना चाहिए। साथ ही, उन्होंने निर्यातकों से अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। फोटो: X/PiyushGoyal