मनोरंजन

'फूल बने अंगारे' की शूटिंग के दौरान घोड़े से गिर गई थीं रेखा, डायरेक्टर का खुलासा, बोले- सामने 50 हजार लोग...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'फूल बने अंगारे' की शूटिंग के दौरान घोड़े से गिर गई थीं रेखा, डायरेक्टर का खुलासा, बोले- सामने 50 हजार लोग...'

साल 1991 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फूल बने अंगारे' में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था.

फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते हुए रेखा घोड़े से गिर गई थीं.

हाल ही में डायरेक्टर केसी बोकाडिया ने इस घटना को याद किया और रेखा की हिम्मत और काम के लिए उनके जुनून की तारीफ की.

इस सीन में रेखा को करीब 50 हजार लोगों की भीड़ के सामने घोड़े पर सवार होकर प्रेम चोपड़ा पर हमला करना था.

डायरेक्टर केसी बोकाडिया ने सुनाया किस्सा

ANI से बातचीत में केसी बोकाडिया ने बताया कि ये घटना फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसे उदयपुर के एक स्टेडियम में शूट किया जा रहा था.

डायरेक्टर ने बताया, 'क्लाइमैक्स में रेखा को करीब 50 हजार लोगों की भीड़ के सामने घोड़े पर बैठकर प्रेम चोपड़ा पर हमला करना था. तभी शूटिंग के दौरान घोड़ा भीड़ के बीच चला गया और रेखा उससे नीचे गिर गईं.

ये देखकर हम सब डर गए थे और हमें लगा कि कहीं हालात बिगड़ न जाएं.'

उन्होंने आगे बताया, 'हम उदयपुर के एक स्टेडियम में शूटिंग कर रहे थे. रेखा के गिरते ही पूरा स्टेडियम एकदम शांत हो गया था.

लेकिन वो बेहद बहादुर हैं.

वो एक मिनट के अंदर उठकर खड़ी हो गईं और बोलीं, 'सब लोग तैयार हो जाइए, चलिए दोबारा शॉट लेते हैं.'

डायरेक्टर ने की रेखा की तारीफ

केसी बोकाडिया ने आज के एक्टर्स के साथ रेखा की तुलना करते हुए उनके काम के लिए जुनून और हिम्मत की तारीफ की.

उन्होंने कहा, 'आज कितने एक्टर्स ऐसा करेंगे? क्या आज की एक्ट्रेसेस इतना बड़ा रिस्क लेंगी? यही बात रेखा को खास बनाती है. इसी वजह से कोई उनकी जगह नहीं ले सकता.'

EP-464 with filmmaker KC Bokadia premieres today at 5 PM IST During the climax of Phool Bane Angaray , Rekha s horse

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।