फूलमाली समाज भोपाल ने 453 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फूल माली समाज भोपाल क्षेत्र के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित हुआ । राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में फूल माली समाज मंदिर ट्रस्ट भोपाल द्वारा 452 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
जिसमें पांचवी, आठवीं ,दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र शामिल थे । दसवीं में खिलचीपुर से अनुज बागवान को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 99. 2% के साथ पूरे मध्य प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है ।।कार्यक्रम के संयोजक अजय राज माली और फूल माली समाज के अध्यक्ष हरि नारायण माली ने बताया कि यह लगातार 17 वां वर्ष है ।
जब फूल माली समाज के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और समाज में मेहनत करके अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है। अब तक जिन बच्चों को समाज के द्वारा सम्मानित किया गया है उनमें से कई बच्चे अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं ।
समाज के द्वारा होनहार बच्चों को एक मंच प्रदान किया जाता है जहां उनका सम्मान करके उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का काम समाज कर रहा है।
कार्यक्रम में फूल माली समाज मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और वार्ड 36 के पार्षद गीता प्रसाद माली , पूर्व अपर कलेक्टर जीपी माली,घनश्याम राहुल , राजेंद्र सैनी , सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री विश्वास सारंग , नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी , महापौर मालती राय , पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह , पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , सांसद आलोक शर्मा , शामिल हुए ।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फूलमाली समाज भोपाल ने राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में 453 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम छात्रों की शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है और युवा छात्रों को प्रेरित करती है। राज्य स्तरीय इस समारोह से छात्रों को सम्मानित करने से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इसके अलावा, यह पहल स्थानीय शिक्षा संस्थानों और परिवारों को प्रोत्साहित कर सकती है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में