खेल

फुटबॉल में लीग चरण का अंतिम दौर पूरा, अब 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में सुपर लीग का रोमांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फुटबॉल में लीग चरण का अंतिम दौर पूरा, अब 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में सुपर लीग का रोमांच

राज्य स्तरीय छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को लीग चरण के अंतिम दौर में करीब 42 मुकाबले खेले गए। अब गुरुवार दोपहर से 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में सुपर लीग के मुकाबले शुरू होंगे। दोनों आयु वर्गों में 8-8 टीमें सुपर लीग में जगह बनाएंगी। शेष 10 लीग मुकाबले गुरुवार को प्रथम पारी में खेले जाएंगे।

बुधवार को खेले गए 19 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में झुंझुनूं ने चूरू को 5-0 से, कोटा ने बूंदी को 6-0 से, चूरू ने करौली को 4-0 से, टोंक ने सिरोही को 7-0 से, जयपुर ने झालावाड़ को 7-0 से, कोटा ने गंगानगर-अकादमी को 4-0 से और बीकानेर ने फलोदी को 7-0 से हराया। अलवर-जालौर और जैसलमेर-ब्यावर के बीच मुकाबले ड्रॉ रहे।

बालोतरा ने पाली के खिलाफ जीत दर्ज की। 17 वर्ष आयु वर्ग में बालोतरा ने बांसवाड़ा को 8-0 से तथा बीकानेर ने फलोदी को 4-0 से हराया। उदयपुर और हनुमानगढ़ के मुकाबले में हनुमानगढ़ ने 2-0 से जीत दर्ज की। बालोतरा ने झालावाड़ के खिलाफ भी जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था को लेकर मंगलवार रात मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, प्रतियोगिता संयोजक डॉ.

हेमंत शर्मा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार पाटीदार ने बैठक की। इसमें सभी आवास प्रभारियों को खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। बैठक में बुरहान अली, राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, भीमराज गोचर, मुरली मनोहर पारेता, प्रकाश चंद्र, सोहेल खान, श्रीकांत, रोबिन सिंह, बिरधीचंद, लेखराज मीणा, मनोहर लाल रेगर, रामनिवास नागर, शोएब खान, पवन कुमार, मुदित गौतम, मनोज पंचोली, कैलाश चंद, रामनिवास चौहान, विकास वैष्णव और शिव प्रसाद चौबदार सहित अन्य आवास प्रभारी मौजूद रहे।

उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल जयपाल यादव और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रविंद्र जैन ने दोनों पारियों में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभागियों से सकारात्मक सोच के साथ खेल भावना से मुकाबलों में उतरने का आह्वान किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।