G20 बैठक का आज आखिरी दिन, वित्त मंत्री कर रहीं भारत का नेतृत्व

सितंबर 01, नई दिल्ली: अमेरिका के एशविले में आयोजित हो रही दो दिवसीय जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक का आज अंतिम दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।
अमेरिका की जी20 अध्यक्षता में हो रही इस बैठक का मुख्य केंद्र वैश्विक आर्थिक विकास, वित्तीय स्थिरता, व्यापार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में सुधार करना हैं। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बढ़ते वैश्विक कर्ज से निपटने के लिए मजबूत विकास, उच्च निवेश और बेहतर उत्पादकता की आवश्यकता पर जोर दिया है।
भारत इस बैठक का उपयोग उभरती अर्थव्यवस्थाओं की जरूरतों को उजागर करने और सतत विकास, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है। भारत, जी20 देशों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करना, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और नवाचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के दौरान ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉन हीली से व्यापार और निवेश सहयोग पर बातचीत की। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन इस वर्ष 14-15 दिसंबर को मियामी में आयोजित होने वाला है। FILE PHOTO