G4 समकक्षों संग जयशंकर ने UNSC सुधार पर की चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 23, नई दिल्ली: UNGA के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की अपनी मांग को एक बार फिर प्रमुखता से उठाया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्राजील, जर्मनी और जापान के अपने G4 समकक्षों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप एक अधिक प्रतिनिधिक, जवाबदेह और प्रभावी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आवश्यकता पर चर्चा हुई।
भारत ने सुधारित बहुपक्षवाद पर जोर देते हुए कहा है कि वैश्विक संस्थाओं में आज की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं का बेहतर प्रतिनिधित्व होना चाहिए। आपको बता दें G4 में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान शामिल हैं और ये देश लंबे समय से सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधिक बनाने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं।
फोटो स्रोत: @DrSJaishankar