गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन! MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे संगीन सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल। मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को लेकर NSUI ने सनसनीखेज दावा किया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का परीक्षण करते हुए आवेदक की जगह गधे की तस्वीर अपलोड की गई और कथित तौर पर गैर-प्रामाणिक दस्तावेज लगाए गए। इसके बाद निर्धारित फीस जमा करने पर गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का दावा किया गया है।
इस दावे के सामने आने के बाद नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम में दस्तावेजों के सत्यापन और आवेदक की पहचान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। NSUI का कहना है कि यदि यह मामला आधिकारिक पोर्टल पर इसी तरह हुआ है, तो यह महज तकनीकी खामी नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।
NSUI ने पूरे मामले की स्वतंत्र तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। अब