राजनीति

'गहरा सदमा और दुख...' सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'गहरा सदमा और दुख...' सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सौकार जानकी अब हमारे बीच नहीं है. उनका चेन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा था, हालांकि एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका. शुक्रवार को एक्ट्रेस ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय को गहरा झटका लगा है.

वहीं कमल हासन भी उनके निधन पर स्तब्ध हो गए. CM विजय बोले- 'गहरा सदमा और दुख हुआ...' सौकार जानकी के निधन पर तमिलनाडु के सीएम और अभिनेता थलापति विजय ने एक्स पर सौकार के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस के निधन से उन्हें गहरा सदमा और दुख हुआ है.

उन्हें अपनी पोस्ट में लिखा, 'सौकार जानकी के निधन से मुझे गहरा सदमा और दुख हुआ है. उन्होंने कई पीढ़ियों के फैंस के दिलों में अपनी खास एक्टिंग से अमिट छाप छोड़ी थी.'

பழம்பெரும் திரைப்பட நடிகையும், தனது தனித்துவமான நடிப்பால் பல தலைமுறை ரசிகர்களின் மனதில் நீங்கா இடம்பிடித்தவருமான திருமதி சௌகார் ஜானகி அவர்கள் உடல்நலக்குறைவால் காலமானார் என்ற செய்தியை அறிந்து மிகுந்த அதிர்ச்சியும், வேதனையும் அடைந்தேன். திரைத்துறையில் 70 ஆண்டுகளுக்கும் மேலாகப்

CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) August 21, 2026 विजय ने आगे कहा कि सौकार जानकी का निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने आगे लिखा, 'उनका कला का सफर सात दशक से भी ज्यादा का रहा है. उन्होंने अनगिनत किरदारों में जान फूंकी.

उन्होंने तमिल, कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम भाषा की फिल्मों में काम करके सफलता हासिल की और उन्हें पद्म श्री, कलाईमामणि और नंदी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.' आगे विजय ने सौकार जानकी के चाहने वाले, उनके परिवार, रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को ईश्वर अपने चरण में स्थान दें. <st

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।