गैर-आवासीय खेल अकादमियोंके लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 30 सितंबर 2026
रायपुर जिले की गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को होंगे। तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ी 30 सितम्बर को सुबह सात से 11 बजे तक कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में पंजीयन करा सकते हैं। इस दिन दस्तावेज, चिकित्सीय और शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा, जबकि वहीं 1 अक्टूबर को खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा। चयन ट्रायल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, तीरंदाजी एरिना (बालिका खेल छात्रावास के सामने) और हॉकी स्टेडियम पिच-02 में सुबह 7 बजे से आयोजित किए गए हैं।
खिलाड़ियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र या प्रमाणित अंकसूची लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
चयन ट्रायल में राज्य के बालक-बालिका खिलाड़ी तथा अन्य राज्यों के 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अकादमियों के लिए खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम, 2014 के तहत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा एवं खेलवृत्ति आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायपुर जिले में गैर‑आवासीय खेल अकादमियों के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह कार्यक्रम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर देने के साथ-साथ क्षेत्रीय खेल विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रायल के दौरान पंजीकरण, दस्तावेज़ जाँच, चिकित्सीय और शारीरिक दक्षता परीक्षण किये जाएंगे, जिससे योग्य खिलाड़ियों को अकादमियों में प्रवेश या नवीनीकरण का मौका मिलेगा। इस पहल