गाज़ा में इजराइली हमले, 3 की मौत; कई घायल
अगस्त 28, नई दिल्ली: गाज़ा में इजराइल के हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में से दो की मौत गाज़ा शहर में अलग-अलग हमलों में हुई।
तीसरे व्यक्ति की मौत और अन्य लोगों के घायल होने की घटना दक्षिणी गाज़ा में विस्थापित फ़िलिस्तीनियों के लिए बने एक टेंट पर हुए हमले में हुई।इजराइल की सेना ने कहा कि इन हमलों में हमास के एक चरमपंथी को निशाना बनाया गया था।
इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति बोर्ड के प्रमुख निकोले म्लादेनोव ने संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में इजराइल के लगातार हमलों के लिए उसे फटकार लगाई है।
संयुक्त राष्ट्र में इजराइल की उप-राजदूत नोआ फुरमैन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इजराइल ट्रंप की शांति योजना के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन पहले हमास का निरस्त्रीकरण होना चाहिए।