गजब! सिर्फ 16 रन बनाए, फिर क्यों श्रेयस अय्यर को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड'?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और जापान के बीच सुजुकी कप का एकमात्र टी20 मैच सांसें रोक देने वाला रहा.
बारिश की वजह से यह मैच पांच-पांच ओवर का खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने दो रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले खेलने के बाद पांच ओवर में चार विकेट खोकर सिर्फ 32 रन बनाए थे.
जवाब में जापान की टीम पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी.
जापान ने भारत को कड़ी टक्कर दी, इसने तो क्रिकेट फैंस को हैरान किया है, लेकिन इससे ज्यादा दिलचस्प बात यह रही कि मैच में सिर्फ 16 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.
पांच ओवर के मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 12 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ा रोल वॉशिंगटन सुंदर का रहा.
उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके बाद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. इससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान हुए हैं.
🚨 HISTORY CREATE BY SHREYAS IYER 🚨
Shreyas Iyer became the first batsman in the world in T20 cricket to win the Player of the Match award after scoring just 16 runs off 12 balls.👀🤯
- This is the era of Shreyas Iyer in T20IS for india. 😭🔥 pic.twitter.com/XPfvGn4Vrc
lndian Sports Network (@IS_Netwrk29) September 22, 2026
सिंगल और डबल लेना भी मुश्किल हो रहा था- पिच को लेकर बोले श्रेयस अय्यर
अपनी बल्लेबाजी और टीम इंडिया की जीत को लेकर श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, "बल्लेबाजी के लिए यह बहुत मुश्किल विकेट था.
हमने सलामी बल्लेबाजों को भी देखा, जो लगातार रन बनाने के आदी हैं, स्पिन की गति का अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे.
मैंने क्रीज पर आते ही तय कर लिया कि मेरे लिए सिंगल और डबल रन लेना और स्ट्राइक रोटेट करना
📡 स्रोत: ABP Live Khel