अपराध

गाजीपुर में बाल आपचारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गाजीपुर में बाल आपचारी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक बाल आपचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक अपने साथ ले गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शुक्रवार सुबह उपनिरीक्षक रविंद्र सिरोही अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बहेरी क्रॉसिंग से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम दुर्गेश बिंद पुत्र शंभु बिंद, निवासी ग्राम आराजी, कुकुढ़ा, पोस्ट सुजनीपुर, थाना शादियाबाद बताया।

थानाध्यक्ष खानपुर राजीव पांडेय ने पुष्टि करते हुए कहा कि बाल आपचारी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।