मनोरंजन

गाजीपुर में मां कामाख्या धाम में 99 लाख से बनेगा आधुनिक पार्क, D­FO बोले- मंजूरी मिली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गाजीपुर में मां कामाख्या धाम में 99 लाख से बनेगा आधुनिक पार्क, D­FO बोले- मंजूरी मिली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर.

गाजीपुर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम का पार्क अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पूर्वांचल और बिहार के लोगों की आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बटरफ्लाई पार्क, फव्वारा और ओपन जिम समेत कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कामों पर कुल 99 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

नवरात्र से पहले धाम में यह सुविधा मिलने की उम्मीद है। मां कामाख्या धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई परिवार यहां कुछ समय भी बिताते हैं। पार्क को सुंदर बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने वर्ष 2025 में सरकार को विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा था।

प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पहली किस्त के तौर पर 50 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद पार्क में विकास कार्य शुरू कराने की तैयारी है। बटरफ्लाई पार्क में ऐसे पौधे लगाए जाएंगे, जो तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इससे पार्क में अलग-अलग रंगों की तितलियां उड़ती नजर आएंगी।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच, पैदल चलने के लिए रास्ते, रोशनी और पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। मां कामाख्या धाम में चिल्ड्रेन पार्क बनाने का भी प्रस्ताव है। इसमें बच्चों के लिए खास झूले और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क के आधुनिक होने के बाद परिवार यहां घूमने के साथ पिकनिक का भी आनंद ले सकेंगे।

पार्क में मुख्य द्वार और पिछला गेट, गार्ड रूम, लॉन, चारदीवारी, फाउंटेन, वन्य जीवों की मूर्तियां, चिल्ड्रेन पार्क और ओपन जिम समेत कई काम कराए जाएंगे। डीएफओ डॉ.

अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मां कामाख्या धाम पार्क में कई विकास कार्य कराए जाने हैं। सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बटरफ्लाई पार्क, फाउंटेन और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।