देश

गाजियाबाद में आज सुबह से उमस भरी गर्मी:कभी बादल तो कभी धूप रहेगी, दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गाजियाबाद में आज सुबह से उमस भरी गर्मी:कभी बादल तो कभी धूप रहेगी, दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

गाजियाबाद में आज सुबह से उमस भरी गर्मी है, सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए हैं। दिन में कभी धूप तो कभी बादल रहेंगे। आज हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से है। इससे पहले 15 अगस्त को तेज धूप में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से हल्के बादल छाए आज रविवार को सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है, आधा अगस्त माह बीत चुका है, लेकिन रात और दिन में लगातार उमस जैसा मौसम बना हुआ है। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट शुनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमा में गिरावट है, यानी एक दिन में तापमान करीब 1 डिग्री गिरा है। इससे 3 दिन पहले हल्की बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं। सामान्य समय में हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटा रही। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहाना बना हुआ है। अगस्त की शुरुआत से बदलता रहा मौसम अगस्त की शुरुआत से ही गाजियाबाद में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 1 से 11 अगस्त के बीच कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई। 13 अगस्त की शाम हल्की बारिश हुई, इससे पहले जुलाई में गाजियाबाद में कुल 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रह सकता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।