भोपाल

गंदगी फैलाने वालों पर फिर चला नगर निगम का हंटर, चार मामलों में 12 हजार का जुर्माना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गंदगी फैलाने वालों पर फिर चला नगर निगम का हंटर, चार मामलों में 12 हजार का जुर्माना

केभोपाल। शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। जोन क्रमांक 16 के अंतर्गत गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में निगम अमले ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए चार प्रकरण दर्ज किए और कुल 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

यह कार्रवाई एचओ सौरव साहू के नेतृत्व में की गई। निगम की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की।

नगर निगम ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने या किसी भी तरह की गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई की जा सकती है। निगम अमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

निगम ने नागरिकों से अपील की है कि खुले में कचरा न फेंकें और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही कचरा संग्रहण व्यवस्था को सौंपें। स्वच्छता नियमों का पालन कर शहर को साफ रखने में सहयोग करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।