गांदरबल हादसा: नाला सिंध में जारी है जिंदगी की तलाश, सेना-पुलिस संग सभी ने झोंकी पूरी ताकत

जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में नाला सिंध में एक किशोर के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. यह हादसा कमरिया पार्क के पास हुआ.
किशोर के नाले में डूबने की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद किशोर की तलाश के लिए ज्वाइंट सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बचाव टीमों ने नाला सिंध और उसके आसपास के हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया गया.
📡 स्रोत: News18 Hindi