अपराध

गांधी जयंती पर बीजापुर में स्वच्छता अभियान, मंत्री केदार कश्यप ने किया श्रमदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गांधी जयंती पर बीजापुर में स्वच्छता अभियान, मंत्री केदार कश्यप ने किया श्रमदान

बीजापुर। गांधी जयंती के अवसर पर बीजापुर में सेवा और स्वच्छता का संदेश देखने को मिला। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ऐतिहासिक महादेव तालाब पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने तालाब में फैली जलकुंभी और कचरे की सफाई में सहभागिता निभाई।

स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। इस दौरान लोगों ने सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

महादेव तालाब में श्रमदान के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिवेश केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना से किया गया हर छोटा प्रयास स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दे सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता सामग्री और पीपीई किट वितरित किए गए।

स्वच्छता अभियान में जिला कलेक्टर विषदीप, पुलिस अधीक्षक उदय गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सामूहिक श्रमदान के जरिए जलस्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

बाइट – केदार कश्यप, वन मंत्री, छत्तीसगढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।