राज्य

गांधी जयंती पर सीकर में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गांधी जयंती पर सीकर में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सीकर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ परामर्श, जरूरी जांच और गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क कलर सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी।

सीकर, 28 सितंबर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सीकर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सीकेएस पैसिफिक केयर हॉस्पिटल एवं उदय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क कलर सोनोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने के साथ रक्तदान करने की अपील की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।