गांधी जयंती पर वृद्धजन सेवा आश्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशामुक्ति का संकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। सुदर्शन समाज महिला मंडल जिला भोपाल की अध्यक्ष शोभा मिसेरिया एवं मुकेश मिसेरिया के नेतृत्व में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वृद्धजन सेवा आश्रम में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशामुक्ति अभियान को लेकर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। साथ ही शासकीय कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश भारती ने उपस्थित लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पीसी कनर्जी, भूरा पारोचे, शैलेंद्र बलूआ, अजय माचल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।