भोपाल

गांधी नगर और निशातपुरा थाने में जोश-ओ-ख़रोश के साथ मनाया गया जश्न-ए-आज़ादी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026 👁️ 18 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गांधी नगर और निशातपुरा थाने में जोश-ओ-ख़रोश के साथ मनाया गया जश्न-ए-आज़ादी

भोपाल। गांधी नगर और निशातपुरा थाने परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पुरवक़ार जश्न पूरे जोश-ओ-ख़रोश और मुल्क से मोहब्बत के जज़्बे के साथ मनाया गया।

इस मौक़े पर गांधी नगर थाना प्रभारी कमलेश चौहान और निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने शान से तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी। पुलिस जवानों ने भी पूरे अदब और एहतराम के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी पेश की।

स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर भोपाल शहर में अलग-अलग जगहों पर भी परचम-कुशाई की गई। लोगों ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर जश्न-ए-आज़ादी की मुबारकबाद दी और मुल्क की तरक़्क़ी, अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की।

इस मौक़े पर तिरंगे की आन, बान और शान को सलाम करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हमें उन तमाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानियों की बदौलत देश ने आज़ादी हासिल की।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है— आइए, मुल्क की एकता और भाईचारे को हमेशा क़ायम रखने का अहद करें। 🇮🇳

जश्न-ए-आज़ादी मुबारक!

जय हिन्द 🇮🇳

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना एक महत्वपूर्ण विषय है, जो देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत का जश्न है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुलिस बल की जिम्मेदारी और देशभक्ति को दर्शाती है। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि लोगों में देशभक्ति की भावना और पुलिस बल के प्रति सम्मान बढ़ सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।