गांधी परिवार की बहू से लेकर कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता तक... सोनिया गांधी पहली बार अपनी जुबानी बताएंगी पूरी कहानी

Sonia Gandhi News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार अपनी जिंदगी की कहानी खुद कलमबद्ध करने जा रही हैं. उनकी आत्मकथात्मक किताब 'Belonging: A Journey of Love' 10 नवंबर को प्रकाशित होगी.
इटली के एक छोटे से गांव से भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार की बहू बनने और फिर देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने तक का उनका सफर बेहद असाधारण रहा है.
किताब में इंदिरा गांधी के साथ उनके शुरुआती अनुभव, राजीव गांधी के साथ जीवन, विश्व नेताओं से मुलाकात और रूस से जुड़ी निजी यादों के कई अनकहे पहलू सामने आने की उम्मीद है. समर्थकों के साथ-साथ आलोचक भी इस किताब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi