गांधी सागर तालाब में तैरता मिला अधेड़ का शव:मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे; मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भीलवाड़ा शहर के तेजाजी चौक क्षेत्र में गांधी सागर तालाब के पास बंदा पर शुक्रवार को एक अधेड़ का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भीमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान न्यू आत्माराम कॉलोनी निवासी सोहनलाल खटीक (60) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से निकाला शव शव को पानी से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 1 घंटे बाद भी आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, शव निकालने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बावजूद एसडीआरएफ टीम के नहीं पहुंचने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। टीम के नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। सोहनलाल सुबह घूमने के लिए निकले थे भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया- गांधी सागर तालाब के पास एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता दिखाई देने की सूचना मिली थी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सोहनलाल खटीक निवासी न्यू आत्माराम कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोहनलाल शुक्रवार सुबह घर से पैदल घूमने निकले थे। दिनभर परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शाम को गांधी सागर तालाब में उनका शव तैरता हुआ मिला।
मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहनलाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io