गांधी-शास्त्री जयंती पर पाली में स्वच्छता का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाली में गांधी-शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्वच्छता शपथ, पौधारोपण और श्रमदान के जरिए स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पाली, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पाली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कलेक्टर परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और नगर निगम परिसर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही नगर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
वहीं, शहीद उद्यान स्थित दांडी मार्च की प्रतिमाओं के आसपास श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम महापौर नमिता सहित जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता और अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
बाईट - विकास बुबकिया
बाईट -कीर्ति जेन
बाईट - ओपी यादव