राजनीति

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:11 मजदूर घायल, कई के दबे होने की आशंका;

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:11 मजदूर घायल, कई के दबे होने की आशंका;

गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादासा क्रेन के गिरने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 'बॉस्की द एंपायर' नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था। स्लैब के गिरने नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे और लोहे के सरियाें के नीचे दब गए।

'बॉस्की द एंपायर' समूह का यह निर्माण कार्य पेठापुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नीलेश मोदी करवा रहे थे। हादसे के समय नीलेश अपनी बेटी बॉस्की की शादी के लिए शिकागो गए हुए थे। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए एक और क्रेन बुलाई गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 4 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… कमिश्नर और डिप्टी CM घटनास्थल पहुंचे गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गांधीनगर-अहमदाबाद से मंगाई गई गाड़ियां फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी विपुल के मुताबिक तलाशी के बाद ही हमें ठीक-ठीक पता चलेगा कि अंदर कितने लोग फंसे हैं। अहमदाबाद से भी गाड़ियां आ गई हैं।

गांधीनगर और अहमदाबाद, दोनों जगहों की टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल सिविल अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिले और डॉक्टरों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, PG ढहने से 7 की मौत हुई थी, अबतक 5 अरेस्ट

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गांधीनगर के कुडासन इलाके में ‘बॉस्की द एंपायर’ नामक निर्माण परियोजना के दौरान एक स्लैब गिरा, जिससे 11 मजदूर घायल हुए और कई के दबे होने की आशंका है। यह घटना निर्माणस्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन की कमी को उजागर करती है। ऐसी दुर्घटनाएँ न केवल श्रमिकों की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि परियोजनाओं में देरी, लागत बढ़ने और निवेशकों के विश्वास पर असर डालती हैं। आम जनता के लिए यह चेतावनी है कि निर्माण कार्यों में कठोर निरीक्षण और सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इसी तरह के हादस

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।