‘गंदी वीडियो वाले काम में मुझे फंसाया गया’, जेल की सख्ती बताते हुए टूट गए Raj Kundra; तलाक की खबर सुन देने वाले थे जान

Raj Kundra Case: मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले कुछ सालों से चर्चा में हैं. बता दें कि बिज़नेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा को 2021 में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ़्तार किया गया था.
वहीं अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में 63 दिनों तक भयानक चीजें झेलनी पड़ी थीं. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उस दौरान अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से मिले सपोर्ट की वजह से वो उस दर्द से बाहर आ सके हैं.
हाल ही में ABP न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में, राज कुंद्रा ने जेल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी से तलाक की अफ़वाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें पोर्नोग्राफी के मामले में फंसाया गया.
गंदी वीडियो वाले काम में मुझे फंसाया गया-राज कुंद्रा दरअसल, जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि ‘आप इसमें कैसे इनवॉल्व थे? और आपने खुद को निकालने की कैसे कोशिश की’? तो इस बात पर जवाब देते हुए राज कुंद्रा ने कहा कि ‘मुझे गंदी वीडियो वाले काम में फंसाया गया था’.
राज कुंद्रा ने बताया कि गंदी वीडियो वाले केस में पुलिस ने उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया था और उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था और मैं बिना किसी झिझक के चला गया.
जब मैं अंदर बैठा था, तो मैंने एक्स पर पोस्ट पढ़ा कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है.
जब मैंने वहीं मौजूद पुलिस अफसर से पूछा तो उन्होंने कि हां, ऊपर से यही आदेश है.’ Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही बंपर कमाई! 4.7 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट; यश की फिल्म ने पार किया 27 करोड़ का आंकड़ा घबरा गईं थीं पत्नी इतना ही नहीं, राज कुंद्रा ने कहा, ‘शिल्पा को न्यूज से पता चला कि मैं अरेस्ट हो गया हूं.
उसने बड़े से बड़े वकील खड़े कर दिए, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करे. उस समय भारत में मेरे बिजनेस में लगभग 4,000 लोग काम कर रहे थे.
शिल्पा बार-बार कह रही थी कि मैं यह सब अकेले कैसे संभालूंगी?’ मुझे लगा था कि 63 दिन बाद जमानत मिल जाएगी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इसमें कितना वक्त लगेगा.’ आत्महत्या करने चले थे कुंद्रा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं जैसे-तैसे जेल में खुद को संभाल रहा था.
लेकिन एक दिन मीडिया के जरिए खबर आई, जो बाद में मुझे पता चला कि सिर्फ एक अफवाह थी कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा को छोड़ रही हैं और हम दोनों का तलाक हो रहा है. राज ने आगे बताया कि इस खबर ने उन्हें अंदर तक झझकोर दिया था, क्योंकि उस मुश्किल वक्त में उनका परिवार और उनकी पत्नी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थे.
उन्होंने बताया कि तलाक की खबर सुन वो पूरी तरह टूट गए थे और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली थी. पतियों के लिए नया डर अनलॉक! पत्नी ने घर में ही किया दफनाने का इंतजाम; ईंटों से बनवाई कब्र फिर...
📡 स्रोत: NewsData.io