गणेश प्रतिमा लेने जाने वालों के लिए 13-14 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्ट, डीजे वाहनों की फिजिकल रोड पर नो एंट्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए शहर में गणेश प्रतिमाएं लेने आने वाले श्रद्धालुओं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने 13 और 14 सितंबर के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील की है, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
यातायात पुलिस के अनुसार 13 एवं 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड की ओर केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं लेने आने वाले श्रद्धालु दो बत्ती होते हुए परशुराम तिराहे से अपने सभी प्रकार के वाहनों के साथ फिजिकल रोड की ओर प्रवेश कर सकेंगे।
वहीं डीजे वाहनों का फिजिकल रोड पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, जिससे गणेश प्रतिमा लेने आने वाले लोगों के साथ आम नागरिकों को भी यातायात संबंधी परेशानी न हो।
यह यातायात व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव द्वारा लागू की गई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गणेश चतुर्थी के दौरान शिवपुरी में 13‑14 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की गई है। यह कदम गणेश प्रतिमा लेने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग स्पष्ट करने और सड़क पर भीड़ कम करने हेतु उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि त्योहार के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम सामान्य है, जिससे दुर्घटनाओं और देरी का खतरा बढ़ता है। इस योजना से आम जनता को निर्धारित मार्गों पर चलने के कारण यात्रा सुगम होगी, दुर्घटनाओं का जोखिम घटेगा और सड़क पर समय की बचत होगी, जिससे नागरिकों के लिए दिनचर्या में कम बाधा