राज्य

गणेश विसर्जन कल- मुंबई में 383 कुंड बनाए गए:हैदराबाद में 10 हजार CCTV कैमरों से निगरानी होगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गणेश विसर्जन कल- मुंबई में 383 कुंड बनाए गए:हैदराबाद में 10 हजार CCTV कैमरों से निगरानी होगी

गणेश उत्सव का आखिरी दिन 25 सितंबर को है। इस दौरान देशभर में लाखों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों, तालाबों, कृत्रिम विसजर्न कुंडों और झीलों में किया जाएगा। तेलंगाना के हैदराबाद में विसर्जन के दौरान इलाकों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 25 से 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

हैदराबाद पुलिस ने निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे लगाए हैं। हुसैन सागर के आसपास ऊंची इमारतों पर करीब 100 कैमरे भी लगाए गए हैं। जुलूसों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू रहेंगी। झील के किनारे क्रेन, इमरजेंसी बोट, विशेषज्ञ गोताखोर और मेडिकल पोस्ट तैनात किए गए हैं।

इधर, मुंबई भर में 25,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 383 कुंड बनाए गए हैं। देशभर में स्थापित गणेश प्रतिमाएं… ट्रैफिक पुलिस और इमरजेंसी सर्विस भी तैनात हैदराबाद में 25 सितंबर को बड़े जुलूसों को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू होंगी। झील के किनारे क्रेन, इमरजेंसी रिस्पॉन्स बोट, विशेषज्ञ गोताखोर और मेडिकल पोस्ट तैनात किए गए हैं।

मुंबई में भी BMC ने 1,132 लाइफगार्ड तैनात किए हैं और विसर्जन स्थलों पर 6,052 फ्लडलाइट और सर्चलाइट की व्यवस्था की है। साथ ही, अलग-अलग विसर्जन स्थलों पर 85 एम्बुलेंस और 10 मोटरबोट भी तैयार रखी गई हैं। भीड़ को संभालने और तालमेल बिठाने के लिए 261 रिसेप्शन सेंटर, 228 कंट्रोल रूम और 75 ऑब्जर्वेशन टावर बनाए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि श्रद्धालुओं के लिए कुल 489 मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। 25 सितंबर को सरकारी छुट्टी तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को हैदराबाद-सिकंदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल-मलकाजगिरी जिलों में छुट्टी घोषित की है। इस दिन इन जिलों के सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।