गंगा के बढ़ते जलस्तर का रविशंकर प्रसाद ने लिया जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All गंगा के बढ़ते जलस्तर का रविशंकर प्रसाद ने लिया जायजा पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना सिटी व सदर के कई घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों तक राहत, पेयजल, दवा व नाव सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।
05 सितंबर , पटना ( पटना सिटी , बिहार) : पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र के पटना सिटी और पटना सदर अनुमंडल में गंगा के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न घाटों और निचले इलाकों में जलस्तर, कटाव तथा जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पटना जिला प्रशासन के अधिकारी, पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी, एडीएम आपदा, पटना सदर के डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। रविशंकर प्रसाद ने पटना सिटी के भद्र घाट से निरीक्षण की शुरुआत की।
इसके बाद उन्होंने कंगन घाट, रानी घाट और कृष्णा घाट का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में वे दीघा के बिंद टोली, दीघा घाट और नटा दियारा भी पहुंचे। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में गंगा के जलस्तर, कटाव और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
सांसद ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री, पेयजल और आवश्यक दवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित इलाकों में नाव की सुविधा उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के अनुसार सामुदायिक रसोई शुरू करने को कहा।
साथ ही स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय रखने और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वहीं, जिला प्रशासन ने उन्हें सभी प्रमुख घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का आश्वासन दिया। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो Caption : पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना सिटी व सदर के कई घाटों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों तक राहत, पेयजल, दवा व नाव सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।