राज्य

गंगा जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, 68.10 मीटर पहुंचा

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गंगा जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, 68.10 मीटर पहुंचा

वाराणसी। गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्टेशन के अनुसार 29 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 68.10 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। जबकि अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों और तटीय क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।