विदेश

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी, चीनी का रेट 60 रुपए किलो करने की भी मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी, चीनी का रेट 60 रुपए किलो करने की भी मांग

शामली में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार को गन्ना समिति में आंदोलन किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष चौ.

निखिल खैवाल ने रविवार शाम कोतवाली के पास प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला गन्ना अधिकारी को पहले ही पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। चीनी का सरकारी रेट 60 रुपए किलो करने की मांग भाकियू ने गन्ने के भाव के साथ चीनी का सरकारी रेट 60 रुपए प्रति किलो करने की भी मांग की है।

किसान नेताओं का कहना है कि चीनी के बाजार भाव और गन्ने के मौजूदा मूल्य में बड़ा अंतर है। इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किसान संगठन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान और मजदूरों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे लागू नहीं करने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 1996-97 से लंबित ब्याज का भुगतान कराने की मांग भाकियू ने गन्ना कानून-1966 के तहत चीनी मिलों पर बकाया पुराने ब्याज का भुगतान कराने की भी मांग उठाई है। किसान नेताओं के अनुसार, यह ब्याज वर्ष 1996-97 से लंबित है।

इसके अलावा गन्ने की घटतौली पर पूरी तरह रोक लगाने और किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग भी की गई है। बोले- लागत और कर्ज के दबाव में किसान निखिल खैवाल ने कहा कि किसान लगातार बढ़ती लागत और कर्ज के दबाव में हैं। ऐसे में सरकार को किसानों के हित में जल्द फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।