देश

अब गांवों में घर-द्वार मिलेगी बैंकिंग सुविधा

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 20, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब बैंकिंग सुविधाओं के लिए बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर-द्वार पर ही उन्हें बैंक से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए छह विकास खंडों की 30 महिलाएं बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षण लेंगी।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों को सौंपी गई है। प्रशिक्षण इसी माह आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बैंकिंग प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करेंगी और लोगों को खाते से जुड़ी सेवाएं, डिजिटल लेनदेन सहित अन्य सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाने में मदद करेंगी। इससे ग्रामीणों को सुविधा मिलने के साथ महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर भी तैयार होगा।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।