व्यापार

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद',  PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

भारतीय रिजर्व बैंंक के नए डेटा सेटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है.

यहां आरबीआई के डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण अवसर है. मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं.'

पीएम मोदी ने अपने भाषण के शुरुआत में ही चुटकी लेते हुए, हल्के फुल्के अंदाज में पूछा कि वातावरण इतना गंभीर क्यों है? क्या बैंकिंग और टेक्नोलॉजी में प्रेशर रहता है?

उन्होंने फिर सभागार में मौजूद लोगों से अपील की वह आराम से बैठें. यानी कम्फर्टेबल हो जाएं.

ये उड़ीसा-देश के लिए हितकारी: मोदी

पीएम ने आगे कहा, 'महाप्रभु के आशीर्वाद से आज भुवनेश्वर नए भारत को नया संस्थान दे रहा है. ये उड़ीसा और देश के लोगों के बहुत हितकारी होने वाला है.

मैं आरबीआई और इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों से बहुत बहुत बधाई देता हूं.

साथियों आज का एक कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है, कि भारत में गवर्नेंस की अप्रोच से कैसे बदल रही है, और कितनी तेजी से बदल रही है.

इसमें हमारा फोकस है, विकास की प्राथमिकता, विकास का विस्तार, और विकास की आखिरी व्यक्ति तक पहुंच.'

पीएम ने कहा, 'आजादी के बाद देश में बड़े-बड़े शहरों का विकास हुआ, बड़े संस्थान बने, बड़े अस्पताल बने.

बड़े एयरपोर्ट बने, लेकिन देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार करता रहा.

दिल्ली में बड़े अस्पताल थे, लेकिन छोटे और दूर दराज के क्षेत्रों में, बेहतर इलाज को इसके लिए लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ती थी.'

'हमने सोच बदलने की कोशिश की'

उन्होंने आगे कहा, 'बड़े शहरों में हवाई यात्रा की सुविधा थी, लेकिन छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का उतना फोकस नहीं था.

बड़े शहरों में कुछ सुविधाएं थी, लेकिन अनेक गांव में, सड़क बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी एक बहुत बड़ी चुनौती थी.

रेलवे स्टेशन आम नागरिक की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्स

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।