गरियाबंद के अमलीपदर में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में अवकाश घोषित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गरियाबंद , 25 सितंबर 2026
पिछले चौबीस घंटों से लगातार हो रही वर्षा के कारण गरियाबंद के अमलीपदर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।सीतासार बांध के सात गेट खोल कर पंद्रह हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कांकेर जिले में दूध नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।
धमतरी, कांकेर और गरियाबंद जिले के स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।इसके अलावा आज होने वाली बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।