देश

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा (भिलडी) के भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) पशु फार्म पहुंचे, जहां उन्होंने महिला डेयरी किसानों और पशुपालकों से मुलाकात की.

इस दौरान गौपालक महिलाओं ने पीएम मोदी को अपनी सफलता की कहानी सुनाई.

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साथ हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'बनासकांठा में हुई यह बातचीत आपको बहुत खुश कर देगी.

यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कैसे कृषि, डेयरी और पशुपालन ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया है.'

एक महिला ने पीएम मोदी से कहा, 'अगर नहर नहीं बनी होती तो मेरे खेत के आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंचा होता.

उस समय मेरे दादा भी यही कहते थे कि इस सरकार ने बेकार में जमीन खराब दी है और पानी कभी आने वाला नहीं है. लेकिन आप जब मुख्यमंत्री बनकर आए तो आपने हमारे किसानों के लिए काम किया.

पानी के लिए आप उपवास पर भी बैठे, फिर आपने नहर का काम अपने हाथ में लिया और उसे जल्दी पूरा करवाया. आज कच्छ के रण तक नर्मदा का पानी कल-कल करता बह रहा है. नहर लाकर हम सभी किसानों की किस्मत बदलने वाले आप हैं.

आपका बहुत-बहुत आभार.'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी

एक अन्य महिला ने कहा, 'पहले हमारी गाय-भैसों का जो गोबर होता था, उसे हम कचरा समझते थे या उसके उपले बनाते थे. उससे कोई आमदनी नहीं होती थी.

हमारे गांव और खेत पर भी बहुत गंदगी रहती थी, लेकिन आपने ऐसा दिमाग लगाया और गोबरधन योजना लेकर आए.

पशुओं का गोबर आज आमदनी का साधन बन गया.' इस पर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'दौड़ते-दौड़ते दिल्ली चला गया.'

This interaction in Banaskantha will make you very happy!

It is amazing how agriculture, dairy and animal husbandry have furthered women empowerment. https://t.co/nSL67lJtE4

Narendra Modi (@narendramodi) <a href="https://x.com/narendramodi/status/211

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।