गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कल से 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कल से छब्बीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू होगी। चार दिवसीय इस स्पर्धा का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे। वहीं, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और विधायक अटल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इक्कीस अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से चौदह से उन्नीस वर्ष आयु वर्ग के लगभग पांच सौ चालीस खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्पर्धा में जिम्नास्टिक के मुकाबले गौरेला में खेले जाएंगे। वहीं, क्रिकेट, ताइक्वांडो और कबड्डी के मुकाबले पेंड्रा में आयोजित किए जाएंगे।